हिसार : छात्राओं के आत्मविश्वास और मंचीय अभिव्यक्ति को मजबूत करती भाषण प्रतियोगिता : सतीश सिंगला

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : छात्राओं के आत्मविश्वास और मंचीय अभिव्यक्ति को मजबूत करती भाषण प्रतियोगिता : सतीश सिंगला


भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा,

समसामयिक मुद्दों पर रखे प्रभावी विचार

रिद्धि प्रथम, भावना द्वितीय और निशा ने हासिल

किया तृतीय स्थान

हिसार, 16 सितंबर (हि.स.)। शहर के राजकीय महिला

महाविद्यालय में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता 2026-27 के तहत बुधवार को एडुसेट हॉल में

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता,

भाषाई दक्षता और अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा देना रहा। छात्राओं ने विभिन्न समसामयिक

विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में युवा नए भारत के निर्माता के

रूप में, डिजिटल तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में शिक्षा का भविष्य, डिजिटल

युग में मानसिक स्वास्थ्य एवं महिला नेतृत्व वाला विकास जैसे विषय रखे गए। छात्राओं

ने युवा शक्ति, डिजिटल ओवरलोड के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव और महिला सशक्तिकरण जैसे

मुद्दों पर तर्कपूर्ण विचार रखे।

प्राचार्य सतीश सिंगला ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं

देते हुए कहा कि भाषण जैसी साहित्यिक प्रतियोगिताएं छात्राओं के आत्मविश्वास और मंचीय

अभिव्यक्ति को मजबूत करती हैं। टैलेंट सर्च के हेड कोऑर्डिनेटर सतबीर, साहित्यिक कार्यक्रमों

की समग्र प्रभारी डॉ. करुणा बामेल और शालू मोहन भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता की संयोजिका

दिव्या जैन ने कहा कि भाषण केवल बोलने की कला नहीं, बल्कि विचारों को प्रभावी ढंग से

व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।

निर्णायक मंडल में कोमल वर्मा और प्रीति सोनी

रहीं। मूल्यांकन विषय-वस्तु, भाषा-शैली, प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वास के आधार पर किया

गया। बीए प्रथम वर्ष की रिद्धि ने प्रथम, एमए अंग्रेजी की भावना ने द्वितीय तथा बीएससी

द्वितीय वर्ष की निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story