सोनीपत: गुरु रविदास समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत को भाजपा ने बनाई रणनीति

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: गुरु रविदास समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत को भाजपा ने बनाई रणनीति


सोनीपत, 23 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के

विचारों, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से

26 नवंबर को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समरसता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा

की तैयारियों को लेकर गोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

की गई। बैठक में जिला एवं प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं

को यात्रा की रूपरेखा तथा उद्देश्यों की जानकारी दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु

रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार

आज भी सामाजिक एकता और समरसता के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान

किया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पूरी जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ कार्य

करें।

पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं

समाज को जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की प्रेरणा देती हैं। उनकी वाणी

में मानव कल्याण और समान अधिकारों का संदेश समाहित है। इस यात्रा के माध्यम से उनके

आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। गन्नौर के पूर्व

प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक ने कहा कि संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सही दिशा दिखाती

हैं। गुरु रविदास जी का जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।

चेयरमैन मोहनलाल बडौली ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक

एकता और आपसी भाईचारे के संदेश को मजबूत करने का माध्यम बनेगी। वहीं बरोदा के प्रत्याशी

प्रदीप सांगवान ने कहा कि यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने

के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक संपर्क करें। बैठक में सोनीपत जिला महामंत्री

नीरज कुमार ठरू के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने 26 नवंबर की यात्रा को लेकर तैयारियों में

सक्रिय भागीदारी निभाने और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story