जींद : सबमर्सिबल केबल चोरी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : सबमर्सिबल केबल चोरी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार


जींद, 17 सितंबर (हि.स.)। सदर थाना नरवाना पुलिस व सीआईए नरवाना पुलिस ने किसानों के लिए सिर दर्द बन चुके उपकरण चोर गिरोह के छह आरोपितों को गुरुवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के पास से 12 किलोग्राम तांबा तार तथा 40 हजार रुपये तथा चोरी की वारदात में प्रयोग किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं।

गुरूवार को जानकारी देते हुए थाना सदर नरवाना के प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बडनपुर निवासी किसान संदीप ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आठ सितंबर रात को उसके खेत में लगे सबमर्सिबल पंप की 100 फीट केबल चोरी हो गई। संदीप ने कहा कि इसके अलावा उसके गांव के किसान विकास की 60 फीट, जोगेंद्र की 50 फीट, नरेश की 70 फीट, कुलदीप की 30 फीट, सतीश की 40 फीट, राजपाल की 20 फीट, रमेश की 30 फीट, संदीप की 50 फीट, सुमित की 25 फीट, परमीत की 35 फीट, मनजीत की 25 फीट, सोनू की 25 फीट, राजेश की 30 फीट, अमित की 40 फीट, राजबीर की 90 फीट, सुरेंद्र की 40 फीट, सुरेश की 50 फीट, जयवीर की 50 फीट व सचिन के भी खेत से केबल चोरी हो गई। किसानों ने कहा कि आए दिन उनके खेतों से सामान चोरी हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। थाना सदर नरवाना पुलिस व सीआईए स्टाफ नरवाना ने ग्रामीणों के सहयोग से चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों कि पहचान नरवाना निवासी राहुल, प्रदीप, शिवम, पाली, टोहाना निवासी सुनील व गांव धरौदी निवासी प्रवेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुल 12 किलोग्राम तांबा व 40 हजार रुपये सहित वारदात में प्रयोग किए गए औजार बरामद किए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story