हिसार : जयबीर भुक्कल बने सर्वजन समाज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : जयबीर भुक्कल बने सर्वजन समाज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष


युवा इकाई की कार्यकारिणी गठित करने की भी मिली जिम्मेदारी

युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा जोर

हिसार, 13 नवंबर (हि.स.)। युवा नेता जयबीर भुक्कल को सर्वजन समाज पार्टी का

युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं

से विचार-विमर्श कर युवा इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी सौंपा

गया है।

नियुक्ति पर जयबीर भुक्कल ने शुक्रवार काे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला,

प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह नगौरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने

कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ

निभाएंगे। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवा इकाई का विस्तार किया जाएगा और अधिक

से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ-साथ

समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं और आवाज को प्रमुखता से उठाकर संगठन को मजबूत करना

उनकी प्राथमिकता होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story