हिसार : जनता की आशाओं के अनुरूप काम कर रही भाजपा सरकार व संगठन : वेद फूलां

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : जनता की आशाओं के अनुरूप काम कर रही भाजपा सरकार व संगठन : वेद फूलां


सिटी मंडल महामंत्री शंकर गोस्वामी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे प्रदेश महामंत्री

हिसार, 09 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेद फूलां ने

कहा कि भाजपा सरकार और संगठन जनता की अपेक्षाओं और आशाओं के अनुरूप काम कर रहे हैं।

केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आमजन को लाभ मिल रहा है, वहीं पार्टी

संगठन इन योजनाओं और नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य

कर रहा है। वेद फूलां बुधवार काे पीएलए स्थित भाजपा सिटी मंडल महामंत्री शंकर गोस्वामी के प्रतिष्ठान

पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों

ने जनता की उम्मीदों के अनुरूप शासन देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य

किए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं

को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रदेश महामंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार

की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को उनका

लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान

पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी से पार्टी

के अंत्योदय के संकल्प को साकार किया जा सकता है। इससे पहले प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर सिटी मंडल महामंत्री शंकर गोस्वामी ने

प्रदेश महामंत्री वेद फूलां सहित अन्य पार्टीजनों का स्वागत किया। उन्होंने सिटी मंडल

में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी

भी दी। इस अवसर पर फतेहाबाद जिला सचिव लख्मी शर्मा, पवन तिवारी, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र,

रामनरेश, अजय कुमार गोस्वामी, अर्जुन कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता

और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story