हिसार : जयबीर भुक्कल बने सर्वजन समाज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : जयबीर भुक्कल बने सर्वजन समाज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष


राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर चावला ने सौंपी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

हिसार, 02 नवंबर (हि.स.)। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर

चावला ने जिले के गांव खेड़ी बर्की निवासी जयबीर भुक्कल को पार्टी के युवा विंग का

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप

कुमार कंबोज पिछले काफी समय से पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका

नहीं निभा रहे थे। इसको देखते हुए पार्टी के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की राय से यह

संगठनात्मक निर्णय लिया गया है।

नंद किशोर चावला ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयबीर भुक्कल को शीघ्र ही प्रदेश

कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी प्रदान किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जयबीर

भुक्कल पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक

पहुंचाएंगे तथा प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के साथ जोड़कर

संगठन को मजबूत करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साेमवार काे कहा कि सर्व जन समाज पार्टी वर्ष 2029 के लोकसभा एवं

विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से अपनी तैयारियां शुरू करेगी। पार्टी हरियाणा की सभी

लोकसभा एवं विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने

दावा किया कि पार्टी की सक्रियता और मजबूत संगठन प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर बदलने में

महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा चुनाव के समय प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों पर व्यापक

प्रभाव डालेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story