हिसार : पंजाब की जनता ने काम की राजनीति पर लगाई मुहर : वीरेंद्र नरवाल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : पंजाब की जनता ने काम की राजनीति पर लगाई मुहर : वीरेंद्र नरवाल


हिसार, 31 मई (हि.स.)। पंजाब निकाय चुनाव में

जनता ने आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति पर मुहर लगाई है। जनता ने जान लिया है कि

केवल आम आदमी पार्टी ही हर वर्ग की हितैषी है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी

वीरेंद्र नरवाल ने कही। उन्होंने रविवार काे कहा कि पंजाब की जनता ने 'ईडी पार्टी की राजनीति'

को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में

बीजेपी के 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में नफरत और

डर की राजनीति नहीं चलती और जनता ईमानदारी व काम की राजनीति के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा अपने मंसूबों

में कामयाब नहीं हो पाई क्योंकि भाजपा की पुरजोर कोशिश थी कि चुनाव ईवीएम से हो जबकि

आम आदमी पार्टी ने जनता की इच्छा अनुरूप बेल्ट पेपर से चुनाव करवाना उचित समझा और परिणाम

भी सबके सामने है।

वीरेंद्र नरवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अनेक ऐसे जनहित के

कार्य किए हैं जो आज से पहले सत्ता में रहा कोई भी राजनीतिक दल नहीं करवा पाया। मुख्यमंत्री

भगवंत मान ने प्रदेश को नंबर वन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है तथा प्रदेश के चारों

कोनों में विकास कार्यों की झड़ी लगाने का काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य

के क्षेत्र में व रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है, जिस पर जनता

ने खुले दिल से मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा

चुनावों में प्रदेश की जनता बीजेपी व अन्य विरोधी दलों का सुपड़ा साफ करने का काम करेगी।

उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री

भगवंत मान को बधाई देते हुए पंजाब की जागरूक जनता का आभार प्रकट किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story