हिसार के अनिल जांगड़ा को उत्कृष्ट सेल व सराहनीय सेवाओं के लिए मिला विशेष सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के अनिल जांगड़ा को उत्कृष्ट सेल व सराहनीय सेवाओं के लिए मिला विशेष सम्मान


भिवानी में धूमधाम से मनाया गया ‘जन औषधि दिवस’

विधायक घनश्याम सर्राफ ने केंद्र संचालकों को

किया सम्मानित

हिसार, 07 मार्च (हि.स.)। ‘जन औषधि दिवस’ के अवसर पर भिवानी

में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ इस कार्यक्रम

में मुख्य अतिथि रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर ड्रग ऑफिसर रमन श्योराण और

जन औषधि के नोडल अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने की। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी

और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहे।

विधायक घनश्याम सर्राफ ने शनिवार काे उपस्थित जनसमूह को

संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना गरीब और मध्यम वर्ग

के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि ‘सस्ती भी, अच्छी भी’ के मंत्र के साथ सरकार

हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण दवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीनियर ड्रग ऑफिसर रमन श्योराण और नोडल अधिकारी

ओमप्रकाश वर्मा ने जन औषधि केंद्रों की कार्यप्रणाली और दवाओं की गुणवत्ता मानकों के

बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में केवल भिवानी ही नहीं, बल्कि हरियाणा

के अलग-अलग जिलों से आए जन औषधि केंद्र संचालकों ने हिस्सा लिया, जिससे यह एक राज्य-स्तरीय

संवाद का केंद्र बन गया। कार्यक्रम में केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी जेनेरिक

दवाओं को बढ़ावा देने के सरकार के इस मिशन में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नोडल अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने सभी अतिथियों और संचालकों का आभार व्यक्त किया।

हिसार के अनिल जांगड़ा का विशेष सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह

रहा। इसमें हिसार के ‘पुष्पा कॉम्प्लेक्स’ स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक अनिल जांगड़ा को उनके विशेष

योगदान, सराहनीय प्रयासों और रिकॉर्ड बिक्री के लिए मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

उनकी मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें जिले और प्रदेश के अन्य

संचालकों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story