सोनीपत: हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं पर संवाद सत्र आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं पर संवाद सत्र आयोजित


सोनीपत, 14 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा

खेल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के समाधान की

प्रक्रिया तथा उपलब्ध शिकायत एवं सुझाव तंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

से विशेष संवाद सत्र शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के विद्यार्थी

कल्याण समन्वयक नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

और समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी।

नरेंद्र

सिंह ने विद्यार्थी कल्याण समिति की भूमिका, संरचना और कार्यप्रणाली के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि समिति विद्यार्थियों की शैक्षणिक, प्रशासनिक और कल्याण संबंधी समस्याओं

को उचित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यार्थियों से निर्धारित

माध्यम से शिकायत दर्ज कराने और उपलब्ध शिकायत निवारण व्यवस्था का उपयोग करने का आह्वान

किया गया। विद्यार्थियों के लिए रोजगार और अनुभव के अवसर केवल हरियाणा तक सीमित नहीं

हैं। वे देश के अन्य हिस्सों में भी काम कर अनुभव बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने सरकारी पहलों

का लाभ उठाकर कौशल विकास पर ध्यान देने की बात कही व हरियाणा सरकार की ओर से शुरू किए गए तीन भ्रमण परिपथों—थापली, कलेसर और कुरुक्षेत्र की जानकारी भी दी। जिसमें

बताया कि इनका समन्वय विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता करेंगे और यह पहल 21 जुलाई से शुरू

की गई है। विद्यार्थियों के लिए तीन से चार दिन के भ्रमण का शुल्क करीब 1,500 रुपये

तथा आवास शुल्क 500 रुपये रखा गया है। आवश्यक प्रबंध हरियाणा सरकार की ओर से किए जाएंगे।

विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत और सुझाव दर्ज कराने की

अपील की। इस माध्यम से शिकायतें मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचती हैं और निर्धारित

प्रक्रिया के अनुसार समाधान किया जा सकता है। उन्होंने इसे देश में अपनी तरह का पहला

प्रयोग बताया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्याएं और सुझाव रखे। नरेंद्र

सिंह ने उनके प्रश्नों के जवाब दिए और समाधान के व्यावहारिक तरीके बताए।

कार्यक्रम

का समन्वय विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अशोक शर्मा ने किया। कुलसचिव जसविंदर

सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. योगेश चंदर, खेल निदेशक संजय सारस्वत, अधिष्ठाता खेल

विज्ञान डॉ. जितेंद्र और वरिष्ठ खेल परामर्शदाता प्रो. आर.पी. गर्ग सहित अधिकारी मौजूद

रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया पर

चर्चा की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुलपति अशोक कुमार ने नरेंद्र सिंह का

विद्यार्थियों के साथ उपयोगी संवाद के लिए आभार जताया। समापन पर प्रो. अशोक शर्मा ने

नरेंद्र सिंह को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षण एवं प्रशिक्षण

कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story