हांसी : पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, जिलेभर में विशेष नाकाबंदी

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, जिलेभर में विशेष नाकाबंदी


प्रमुख मार्गों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों

की सघन जांच, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

हांसी, 16 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी के प्रस्तावित जींद दौरे के मद्देनजर हांसी पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था

कड़ी कर दी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य

से जिले के प्रमुख एवं संवेदनशील मार्गों पर विशेष पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन

जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में हांसी

से जींद की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी की गई है। नाकों पर तैनात

पुलिस कर्मियों को प्रत्येक वाहन की गहन जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर

रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए

ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। आवश्यकता पड़ने पर यातायात को वैकल्पिक

मार्गों से संचालित करने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का

सामना न करना पड़े।

इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने

क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया

पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना मिलने

पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गुरुवार को आमजन

से सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी

भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि

हांसी पुलिस जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए पूरी

तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story