हिसार : अपराधियों पर शिकंजा कसने वाली सीआईए मिल गेट की टीम सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : अपराधियों पर शिकंजा कसने वाली सीआईए मिल गेट की टीम सम्मानित


अपराध नियंत्रण और आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मियों

की सराहना

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को आगे भी किया जाएगा सम्मानित : एसपी

हिसार, 02 नवंबर (हि.स.)। अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और अपराध नियंत्रण

में सराहनीय भूमिका निभाने वाली सीआईए मिल गेट की टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन

ने साेमवार काे प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी ने टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों

की कार्यशैली, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक जगदीश, सहायक उप निरीक्षक

राजकुमार, सहायक उप निरीक्षक विक्रान्त, सहायक उप निरीक्षक बलवान, सहायक उप निरीक्षक

मांगे राम तथा सहायक उप निरीक्षक जय प्रकाश शामिल हैं। इस अवसर पर एसपी सिद्धांत जैन

ने साेमवार काे कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ

प्रभावी कानूनी कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अपराध से जुड़े मामलों

में तत्परता, मेहनत और समर्पण के साथ काम करने वाले पुलिसकर्मी न केवल विभाग की कार्यप्रणाली

को मजबूत करते हैं, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने

कहा कि पुलिस विभाग में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट कार्य

करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और

उन्हें भविष्य में भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story