पानीपत: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में गूंजा सनातन का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में गूंजा सनातन का संदेश


पानीपत, 11 मई (हि.स.)। पानीपत के स्थानीय देवी मंदिर परिसर में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण और सनातन संस्कृति की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल पत्थरों से बना एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा, सनातन संस्कृति की अडिग शक्ति और हिंदू समाज के स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। इतिहास गवाह है कि विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारी संस्कृति और आस्था को तोडऩे का कई बार प्रयास किया, लेकिन सनातन धर्म की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि हर बार वह पहले से अधिक शक्ति के साथ खड़ा हुआ। सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण इस बात का प्रमाण है कि भारत की संस्कृति को कभी मिटाया नहीं जा सकता।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमें अपनी जड़ों से जुडऩे और संस्कृति पर गर्व करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर महापौर कोमल सैनी ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की पवित्र संस्कृति है। यह हमें सत्य, सेवा और संस्कारों का मार्ग दिखाता है। सोमनाथ जैसा तीर्थ हमारे गौरवशाली इतिहास और अटूट विश्वास का प्रतीक है, जिस पर पूरे राष्ट्र को गर्व है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, वेद परासर, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।र्यक में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, वेद परासर, साहब सिंह, संदीप जिंदल, दीपक राणा, रोकी गहलोत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story