हिसार : महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने रखे समस्याओं के समाधान और सुधार के सुझाव

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने रखे समस्याओं के समाधान और सुधार के सुझाव


‘मेरा कॉलेज, मेरे सुझाव’ गतिविधि में 78 छात्राओं

ने लिया भाग, 20 ने प्रस्तुत किए सुझाव

हिसार, 18 नवंबर (हि.स.)। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में रिफॉर्म उत्सव-2026

के तहत बुधवार काे युवा रिफॉर्म फॉर विकसित हरियाणा अभियान के अंतर्गत मेरा कॉलेज, मेरे सुझाव

गतिविधि का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सेवदा के मार्गदर्शन में बुधवार काे आयोजित इस

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के विकास एवं व्यवस्थाओं में सुधार

के लिए सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करना था।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विजेंदर बेनीवाल ने बताया कि गतिविधि में कुल

78 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 20 छात्राओं ने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी समस्याएं

और उनके संभावित समाधान प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपने सुझावों के माध्यम से महाविद्यालय

की व्यवस्थाओं में सुधार और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में रुचि दिखाई। इस अवसर

पर हिंदी विभाग की डॉ. मीनाक्षी ने भागवत गीता के उपदेशों के माध्यम से छात्राओं को

कर्म, कर्तव्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र

सेवदा ने इस पहल की सराहना करते हुए छात्राओं की सक्रिय भागीदारी को महाविद्यालय के

विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में डॉ. कमलेश, सुश्री शालू मोहन, सुश्री

कीर्ति और सुश्री सुमन बंसल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779174 Articles

Share this story