पानीपत: पीएम सूर्य घर योजना में लाभान्वितो को बांटे सब्सिडी के चेक को

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: पीएम सूर्य घर योजना में लाभान्वितो को बांटे सब्सिडी के चेक को


पानीपत, 27 फ़रवरी (हि.स.)। पानीपत की तहसील इसराना में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 19 उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा सब्सिडी के चेक वितरित किए गए। हरको बैंक के निदेशक अनिल पवार ने शुक्रवार को ये चेक सौंपे।

भारत सरकार ने 2024 को देशभर में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार ने मार्च 2027 तक सवा दो लाख सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य निर्धारित किया था। राज्य सरकार ने इस योजना को गति देने के लिए सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना को भी मंजूरी दी थी। हरको बैंक के निदेशक अनिल पवार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के बिजली बिल को शून्य करना है। उन्होंने कहा कि इसराना क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में लगभग 300 उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और उनके बिजली बिल अब शून्य आ रहे हैं। पवार ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भी इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुंडू ने बताया कि उपभोक्ता शून्य बिजली बिल प्राप्त करने के लिए उत्साहपूर्वक सोलर पैनल लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पात्र उपभोक्ताओं को समय पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story