फऱीदाबाद: शंखनाद अभियान के दौरान लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतने का जयघोष

फऱीदाबाद: शंखनाद अभियान के दौरान लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतने का जयघोष


फऱीदाबाद 18 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा द्वारा अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को धार देने के लिए शंखनाद अभियान के अंतर्गत पूरे देश और प्रदेश में जिला स्तर तक सोशल मीडिया कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत अटल कमल भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिला फऱीदाबाद की सोशल मीडिया कार्यशाला सम्पन्न हुई।

सोशल मीडिया कार्यशाला में भाजपा जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, बढ़क़ल से विधायिका सीमा त्रिखा, प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया टोली सदस्य वंदना पोपली, राष्ट्रीय सोशल मीडिया विभाग से शंखनाद अभियान के उतर भारत संयोजक हर्ष चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव, लोकसभा मीडिया प्रभारी रामबीर भाटी, प्रदेश सह प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा, प्रदेश फेसबुक वर्टीकल प्रमुख विकास चोपड़ा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, जिला आई टी प्रमुख अमित मिश्रा, सह प्रमुख राज मदान, सचेत जैन, प्रिया सहगल, अविनाश ठाकुर, हिमांशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे। उन्होंने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

शंखनाद अभियान के तहत आयोजित जिला कार्यशाला में फरीदाबाद भाजपा के जिला विधानसभा मंडल और मोर्चों के लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। जिला कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुआ और सोशल मीडिया एक्सपट्र्स ने कई सत्रों में अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इस दौरान हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने और तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के जय घोष भी लगे। जिला महामंत्री और सोशल मीडिया प्रभारी मूलचंद मित्तल ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया फरीदाबाद के वर्कर संगठन के महत्वपूर्ण हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/सुमन/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story