सोनीपत: हेरोइन, चरस व हथियारों समेत गिरफ्तार तस्कर रिमांड पर लिए

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: हेरोइन, चरस व हथियारों समेत गिरफ्तार तस्कर रिमांड पर लिए


सोनीपत, 13 अगस्त (हि.स.)। राई

थाना क्षेत्र के गांव बढ़ मलिक में अपराध इकाई गन्नौर ने दो युवकों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने उनके कब्जे से 370 ग्राम हेरोइन, 255 ग्राम चरस, दो देसी पिस्तौल और सात जिंदा

कारतूस बरामद किए हैं। बुधवार को इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। नशीले

पदार्थ की कीमत करीब 29 लाख 30 हजार 700 रुपये बताई है। दोनों आरोपी स्कॉर्पियो एन

कार में सवार थे और एचपी पेट्रोल पंप के सामने खाली जमीन पर खड़े थे।

पुलिस

के अनुसार, 12 अगस्त को अपराध इकाई गन्नौर की टीम बीसवां मील राई क्षेत्र में गश्त

और अपराध की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बढ़ मलिक में स्कॉर्पियो

में दो युवक नशीला पदार्थ लेकर खड़े हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। युवकों ने गाड़ी

बढ़ मलिक की ओर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने बोलेरो आगे लगाकर रोक लिया। पुलिस

ने दोनों की पहचान दीपक निवासी बढ़ मलिक और प्रिंस निवासी जठेड़ी के रूप में की। तलाशी

के दौरान प्रिंस के पैरों के बीच रखे काले बैग से दो पॉलिथीन मिलीं। इनमें हेरोइन और

चरस थी। पॉलिथीन सहित वजन क्रमश: 370 और 255 ग्राम मिला। दीपक की लोअर की जेब से पॉलिथीन

बरामद हुई, जिसमें 51 ग्राम हेरोइन थी। प्रिंस के बैग से दो देसी पिस्तौल मिलीं। एक

की मैगजीन में चार और दूसरी में तीन जिंदा कारतूस थे।

पुलिस

ने बताया कि दोनों ने उच्च अधिकारी से तलाशी करवाने की सहमति दी थी। आबकारी एवं कराधान

विभाग के एईटीओ संदीप पुनिया की मौजूदगी में तलाशी की प्रक्रिया पूरी की गई। नशीला

पदार्थ, हथियार, कारतूस और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर अलग-अलग पैक कर सील किया गया।

राई थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर

ममता सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच भी

जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story