पानीपत: हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार


पानीपत, 09 जुलाई (हि.स.)। पानीपत पुलिस टीम ने सिवाह बस अड्डा के पास 60 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनाल निवासी दिनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी की करनाल निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर सिवाह बस अड्डा के सामने फ्लाई ओवर पूल के नीचे घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया।

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान करनाल निवासी दिनेश पोपड़ा के रूप में बताई। युवक की तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोवर की जेब से पॉलिथीन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 60 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए वह एक दिन पहले पंजाब के अमृतसर में एक युवक से 60 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था।

बुधवार को हेरोइन को बेचने के लिए पानीपत में सिवाह बस बड्डा के पास ग्राहक की तलाश में आया था। आरोपी तस्कर के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी दिनेश को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story