पलवल में स्मैक तस्करी के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पलवल में स्मैक तस्करी के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार


पलवल, 05 जून (हि.स.)। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत होडल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को 50 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करने के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है।शुक्रवार को जानकारी देते हुए बतया कि क्राइम ब्रांच होडल की टीम बहीन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि गांव गुराकसर निवासी अकीम और आबिद नामक दो भाई स्मैक की बिक्री और सप्लाई का अवैध कारोबार करते हैं तथा बहीन-हथीन रोड स्थित कोंडल मोड़ पर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।पकड़े गए आरोपियों की पहचान आबिद और अकीम के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बाइक चला रहे आबिद के पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ, जबकि पीछे बैठे अकीम की पैंट की जेब से प्लास्टिक की पुड़िया में रखी स्मैक बरामद हुई। जांच में इसका वजन 50 ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद स्मैक और बाइक को कब्जे में ले लिया।बहीन थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गुरुदत्त गर्ग

Share this story