यमुनानगर:पुलिस ने स्मैक के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर:पुलिस ने स्मैक के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया


यमुनानगर, 27 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस की नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए 50 ग्राम हेरोइन बरामदगी प्रकरण में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने साेमवार काे बताया कि टीम ने पूर्व में तेजली क्षेत्र के पास कार्रवाई करते हुए जगाधरी निवासी प्रयाग वर्मा को 50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह मादक पदार्थ सहारनपुर निवासी रोहित से प्राप्त करता था। सूचना के आधार पर टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नामजद सप्लायर को भी काबू कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपित किन स्रोतों से नशीला पदार्थ प्राप्त करता था और इसकी आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और इस तरह के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story