हिसार में एमएसपी से नीचे फसल बिक्री के विरोध में एसकेएम ने घेरा भाजपा कार्यालय

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में एमएसपी से नीचे फसल बिक्री के विरोध में एसकेएम ने घेरा भाजपा कार्यालय


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, 23 को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

हिसार, 17 अक्टूबर (हि.स.)। फसलों की खरीद में किसानों की लूट, न्यूनतम समर्थन

मूल्य (एमएसपी) से नीचे फसल बिकने और किसान विरोधी शर्तों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा

(एसकेएम) ने शनिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों

ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिलेभर से किसान सुबह 10 बजे किसान

रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे।

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सरदानंद राजली ने कहा कि धान और बाजरे की खरीद

में प्रति एकड़ सीमा, जिलों से जुड़ी शर्तों, पोर्टल के नाम पर किसानों को परेशान करने

और अवैध कटौती जैसी समस्याओं के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि धान का एमएसपी

2461 रुपये और बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित होने के बावजूद किसानों

की फसल इससे कम कीमत पर बिक रही है। भाजपा पंजाब में एमएसपी के नाम पर वोट मांग रही

है, जबकि हरियाणा में किसानों को अपनी फसल एमएसपी से नीचे बेचनी पड़ रही है। उन्होंने

इसे सरकार का दोहरा रवैया बताते हुए कहा कि किसान इसका विरोध जारी रखेंगे।

सरदानंद राजली ने बताया कि 23 अक्टूबर को एसआईआर के खिलाफ देशभर में विरोध

प्रदर्शन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा हिसार की ओर से भी इस दिन लघु सचिवालय के

मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। मोर्चा ने दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ चल रहे आंदोलन

का भी पुरजोर समर्थन किया।

प्रदर्शन में शमशेर सिंह नंबरदार, संदीप सिवाच, राजीव मलिक, डॉ. करतार सिवाच,

जोगेंद्र मायड़, अनिल बैंदा, ईश्वर वर्मा, सरबत पूनिया, जसबीर सूरा, बलराज मलिक, कमला

देवी, मोहनलाल राजली, मेहरसिंह बांगड़, कपूरसिंह बगला, सतीश बैनीवाल, दिलबाग सिंह हुड्डा,

ईश्वर सुंडावास, सोमबीर भगाना, कामरेड सुनील, राजेश कुमार और सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान

मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762612 Articles

Share this story