सिरसा:लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त सहित छह नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा:लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त सहित छह नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 14 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला निवासी बुध सिंह, तेजा सिंह, सिरसा निवासी गगन सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत व बलकरण सिंह के रूप में हुई है।

सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान गांव बणी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लेकर आते दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से साढ़े पांच किलो ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।

सीआईए कालांवाली पुलिस ने मंडी कालांवाली क्षेत्र से गगन सिंह व कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की 34 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

इसके अलावा पुलिस ने गांव गदराना क्षेत्र से दो नशा तस्कर मनप्रीत व बलकरण सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story