सिरसा: पुलिस ने छह नशा तस्कर किए गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: पुलिस ने छह नशा तस्कर किए गिरफ्तार


सिरसा, 09 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से हेरोइन व चूरापोस्त बरामद किया गया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान सिरसा जिला निवासी जगतार सिंह, सर्वजीत सिंह, जसकरण सिंह, गुरजीवन सिंह, गुरमेल सिंह व नवदीप के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक जगतार सिंह को 14 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हेरोइन बेचने की फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पहले ही दबोच लिया।

सीआईए कालांवाली पुलिस ने गांव कालांवाली क्षेत्र सर्वजीत सिंह व जसकरण को दस ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। सीआईए प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सप्लायर जसकरण सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। डबवाली पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह को करीब दो किलो ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने चूरापोस्त तस्करी के मुख्य सप्लायर नवदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। डबवाली की सिंघपुरा पुलिस चौकी ने हेरोइन तस्करी करते हुए गुरजीवन सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story