सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद, छह नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद, छह नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद, छह नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 30 जून (हि.स.)। : पुलिस ने जिले क्षेत्र से छह नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले विॢभन्न थानों में दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गांव गदराना क्षेत्र से एक व्यक्ति को ढाई किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई। आरोपी गगनदीप के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट व नशा तस्करी के संबंध में अभियोग थाना कालांवाली, थाना बड़ागुढ़ा व थाना औढ़ा में पहले से दर्ज हैं।

इसके अलावा पुलिस ने गांव तख्तमल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े सात ग्राम हेरोइन पकड़ी है। आरोपियों की पहचान सिरसा जिले निवासी जगजीवन सिंह और मनप्रीत को के रूप में हुई है। सीआईए कालांवाली पुलिस की एक अन्य टीम ने गांव देसूमलकाना क्षेत्र से आरोपी रोहित कुमार को साढ़े सोलह ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने गांव देसूमलकाना में वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर 14 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तस्कर की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित आरोपी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। डबवाली की एसपी जसलीन कौर ने कहा कि डबवाली पुलिस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story