हरियाणा विधानसभा में गूंजा सिख दंगों का मुद्दा

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 27 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस द्वारा सदन से वाकआउट किए जाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि 55 साल तक अन्याय देश की जनता ने सहा है। ये झूठ फैलाने का काम करते हैं। इनके कार्यकाल में टायर गले में डालकर जलाया गया। अपने केश से वो लोग प्रेम करते हैं, उन्हें भय के चलते केश कटवाने पड़े। 1984 का दौर रोंगटे खड़े करता है। कांग्रेस के लोग उन लोगों को अपना रोल मॉडल बताते हैं। आज तक इन लोगों ने माफी नहीं मांगी। जख्म पर नमक-मिर्च लगाने का काम कांग्रेस कर रही है। जरनैल सिंह के सिख दंगों वाला पोस्टर दिखाने पर हुड्डा ने कहा कि हाउस में नहीं दिखा सकते, नियम है। लेकिन हमें तो नियम का पता है उन्हें नहीं पता। सरकार के पास जवाब नहीं। स्पीकर का न्यूट्रल होना चाहिए लेकिन वो सरकार को बचा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story