सरकार ने पेयजल व सिंचाई व्यवस्था को किया मजबूर : श्रुति चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
सरकार ने पेयजल व सिंचाई व्यवस्था को किया मजबूर : श्रुति चौधरी


चंडीगढ़, 06 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने रविवार को बवानी खेड़ा में आयोजित विकास संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में प्रदेश की भलाई और 36 बिरादरियों सहित हर वर्ग के हित के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से हरियाणा की सिंचाई व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन होने जा रहा है।

वर्ल्ड बैंक के सहयोग से हरियाणा में 6000 करोड़ रुपये की राशि से सभी प्रमुख नहरों, चैनलों आदि के नवनिर्माण से प्रदेश की सभी टेलों पर पानी पहुंचेगा। इसके अलावा बुटाना ब्रांच और सुंदर ब्रांच के कार्य भी क्रमश: 211 करोड़ रुपये और 190 करोड़ रुपये की लागत से मंजूर किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों और क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो तथा सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि पूर्व में हमारे इस क्षेत्र के सुधार में स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल और स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने इस सूखे इलाके को हरा-भरा बनाने के लिए बहुत काम किए। सिंचाई विभाग के माध्यम से उन्होंने लिफ्ट इरिगेशन स्कीम लागू की, जो अपने आप में एक मिसाल है। उनके बाद अब नायब सिंह सैनी की वर्तमान सरकार इस क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश की कमी के चलते नहरों में पानी की कमी है लेकिन जल्द ही नहरी पानी की 16 दिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जनसभा के संयोजक विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने बवानी खेड़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया और हलके के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story