हिसार की टीम धुरंधर ने गुवाहाटी में दिखाया जलवा, लगाई पदकों की झड़ी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार की टीम धुरंधर ने गुवाहाटी में दिखाया जलवा, लगाई पदकों की झड़ी


टीम के शानदार प्रदर्शन पर कोच नीलम सैनी व समीर ने दी बधाई

हिसार, 02 जून (हि.स.)। रोहतक सर छोटू राम स्टेडियम में नेशनल ट्रायल में चयनित

हिसार की नीलम सैनी की टीम को गुवाहाटी के भागेश्वरी फुकनानी हिंदू स्टेडियम दिसपुर

में ग्रेपलिंग में हरियाणा का नेतृत्व करने का मौका मिला।

इसमें हिसार के खिलाड़ियों

का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें अलग अलग भार वर्ग में 24 राज्यों के बच्चे आए थे, जिसमें

हरियाणा की टीम प्रथम स्थान पर रही।

दो तरह की प्रतियोगिताओं जीआई, एनओजीआई में 6 स्वर्ण, 5 रजत, 6 कांस्य पदक

हासिल किए। जूनियर वर्ग में अभय 58 किलोग्राम में एक रजत एक कास्य पदक, गुरप्रीत

54 किलो ग्राम में एक रजत पदक, कैडेट्स में मुखरित सैनी 63 किलोग्राम में दो कास्य

पदक, पुनीत 42 किलोग्राम एक रजत व एक कास्य पदक, परमीत 58 किलोग्राम में एक रजत एक

कास्य, देव स्वामी 46 किलो ग्राम में एक रजत एक कास्य पदक, अंशु 46 किलो ग्राम में

दो स्वर्ण पदक, ईशांत 42 किलोग्राम में दो स्वर्ण पदक, कार्तिक 39 किलो ग्राम में दो

स्वर्ण पदक हासिल किए। उनके शानदार प्रदर्शन पर कोच समीर और नीलम सैनी ने मंगलवार काे इन्हे व इनके

परिवार को शुभकामनाएं दी ओर कहा कि यह एक बहुत ही खुशी का भावुक करने वाला पल है कि

जितने भी हिसार धुरंधर टीम के बच्चे गए थे, उन्होंने हरियाणा का नाम रोशन कर किया है।

ये सभी बच्चे वार्ड 10 के सूर्यनगर के है, इसलिए दोहरी खुशी भी है कि हमारा वार्ड

10 तरक्की के रास्ते पर है। साथ साथ परिवारजनों को यह भी कहा कि वो बच्चों को खेलो

की तरफ आगे बढ़ाते रहें ताकि बच्चे गलत संगत से बचे रहें और हिसार हरियाणा का नाम रोशन

कर सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story