रोहतक: महम में विधायक के कार्यालय पर फायरिंग

WhatsApp Channel Join Now
रोहतक: महम में विधायक के कार्यालय पर फायरिंग


गोली लगने से कार्यालय के शीशे टूटे, पुलिस जांच में जुटी, हमलावरों का कोई सुराग नहीं

रोहतक, 20 जून (हि.स.)। कस्बा महम से कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से कार्यालय के शीशे टूट गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर महम पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की। इसी दौरान कांग्रेस विधायक भी मौके पर पहुंचे और इस बारे में पता किया। विधायक बलराम दांगी ने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है और एक तरह से जंगलराज कायम है। शनिवार सुबह करीब सात बजे कांग्रेस विधायक बलराम दांगी महम थाने के नजदीक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार्यालय पर फायरिंग की गई है और शीशे टूटे हुए है। इसके बाद विधायक ने घटना की सूचना महम पुलिस को दी, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि कार्यालय पर चार राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story