हांसी के पांच शूटरों ने किया प्री-स्टेट के लिए क्वालिफाई
दिल्ली के डॉ. करणी
सिंह शूटिंग रेंज में दिखाया दमखम
हांसी, 01 जून
(हि.स.)। हिंदू शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता
में क्वालिफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकादमी के पांच शूटरों ने 10 मीटर एयर
पिस्टल एवं एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर अगले चरण में जगह बनाई।
दिल्ली स्थित डॉ.
करणी सिंह शूटिंग रेंज में 31 मई को आयोजित प्रतियोगिता में अकादमी की मान्या, चंचल,
कार्तिक, अक्षत और सरिता ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्री-स्टेट के
लिए क्वालिफाई किया।
अकादमी के शूटिंग
कोच अनिल कुमार एवं सतवीर सिंह ने साेमवार काे खिलाड़ियों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों
ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। कोच ने भरोसा
जताया कि ये शूटर आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी
और हरियाणा का गौरव बढ़ाएंगे। अकादमी प्रबंधन और अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

