हिसार : एचएसबी की एथलेटिक मीट में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया दम
एमबीए प्रथम सेमेस्टर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी,
100 मीटर दौड़ में हर्षित और शालू रहे सबसे तेज
पूर्व विद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय के बेस्ट
एथलीट रहे संजीव मोर ने किया शुभारंभ
हिसार, 09 अक्टूबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान
एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) में आयोजित एथलेटिक मीट में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एथलेटिक्स,
बैडमिंटन, वॉलीबॉल और रस्साकशी सहित लगभग 20 स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल
प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए
तृतीय वर्ष के छात्र शिवम और प्रथम वर्ष की छात्रा काफी को क्रमशः पुरुष एवं महिला
वर्ग में बेस्ट एथलीट चुना गया, जबकि एमबीए प्रथम सेमेस्टर ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम
की।
एथलेटिक मीट का उद्घाटन शुक्रवार
को एचएसबी के पूर्व विद्यार्थी
एवं अपने समय में विश्वविद्यालय के बेस्ट एथलीट रहे संजीव मोर ने किया। वे सिम्पलीफायसर्स
के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं। यह निवेश कंपनी आयोजन की प्रायोजक भी रही। उद्घाटन
अवसर पर एचएसबी के डीन प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के परिणामों में इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए
तृतीय वर्ष के शिवम को पुरुष वर्ग और इसी पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष की काफी को महिला
वर्ग में बेस्ट एथलीट चुना गया। विभिन्न स्पर्धाओं में भागीदारी और पदक प्रदर्शन के
आधार पर एमबीए प्रथम सेमेस्टर ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में
एमबीए प्रथम वर्ष के हर्षित ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में इसी वर्ष
की शालू सबसे तेज रहीं। एमबीए प्रथम सेमेस्टर के हर्षित, बीबीए द्वितीय वर्ष के तरुण,
एमबीए प्रथम वर्ष की खुशबू और एमबीए अंतिम वर्ष की मुस्कान ने भी विभिन्न स्पर्धाओं
में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
एथलेटिक मीट में 100, 400, 800 और 3000 मीटर दौड़,
रिले रेस, लंबी कूद, गोला फेंक, रस्साकशी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन सहित लगभग 20 प्रतियोगिताएं
आयोजित की गईं। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की गति, शक्ति और सहनशक्ति की परीक्षा
हुई, जबकि टीम स्पर्धाओं में आपसी तालमेल और सामूहिक प्रयास देखने को मिले। एचएसबी के निदेशक प्रो. संजीव कुमार ने विजेताओं
को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रो. टीका, प्रो. सुरेश मित्तल,
प्रो. दलवीर, प्रो. राजीव और प्रो. सुनीता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। विजेताओं
को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

