जींद : डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार


जींद, 22 जुलाई (हि.स.)। नए अड्डे के निकट सीआईए स्टाफ ने जलेबी चौक से एक महिला को काबू कर उसके कब्जे से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की है। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपित महिला से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। महिला से यह पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह चरस कहां से लेकर आई थी और किसे सप्लाई किया जाना था।

सीआईए थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि नए बस अड्डे के निकट जलेबी चौक पुल के नीचे एक महिला नशीले पदार्थ के साथ खड़ी हुई है। जो कहीं जाने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को काबू कर लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने जब महिला के हाथ में पकड़े पॉलीथिन की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो 579 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिला की पहचान गांव टिटाणा (पानीपत) निवासी बाला के रूप में हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीआईए थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला से नशा नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story