जींद : हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

WhatsApp Channel Join Now
जींद : हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी


जींद, 28 अगस्त (हि.स.)। गांव बद्दोवाल बस अड्डे के निकट सीआईए स्टाफ ने एक महिला को काबू कर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सदर थाना नरवाना पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है।

सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि गांव बद्दोवाल बस अड्डे के निकट एक महिला नशीले पदार्थ के साथ खड़ी हुई है। जो नशा स्पलाई के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ ने महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से काबू कर लिया। जब महिला की तलाशी ली गई तो उसके हाथ में पकड़े गए पोलिथीन से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिला की पहचान मूलत: गांव राजथल हाल चमेला कालोनी निवासी सीमा के रूप में हुई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने सीमा के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला स्पलाई देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही थी। फिलहाल महिला से नशे के नेटवर्क के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story