हिसार : मुख्य सिपाही सुरेंद्र सिंह सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : मुख्य सिपाही सुरेंद्र सिंह सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत


हिसार, 5 दिसंबर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जिला पुलिस में

कार्यरत मुख्य सिपाही सुरेंद्र सिंह को सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत कर कंधे पर स्टार

लगा सम्मानित किया।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार काे बताया कि जिला पुलिस में तैनात मुख्य सिपाही सुरेंद्र सिंह

को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति पाने पर पुलिस कप्तान ने कंधे पर स्टार

लगाकर हार्दिक बंधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति उपरांत

आपको और अधिक जिम्मेदारी से काम करने की आवश्यकता है ताकि समाज में पुलिस विभाग कि

छवि और अधिक बेहतर हो अपनी नियुक्ती के दौरान आम जनता से बेहतर तालमेल करके पुलिस व

जनता में सामंजस्य स्थापित करना होगा। एएसआई सुरेंद्र सिंह 28 नवंबर 2003 को पुलिस

विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुए और पुलिस विभाग में अपने कार्य के प्रति समर्पित

रहते हुए पदोन्नति पाकर सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद तक पहुंचे है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story