हिसार : राजकीय महिला कालेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शरीना बनी बेस्ट एथलीट

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : राजकीय महिला कालेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शरीना बनी बेस्ट एथलीट


हिसार : राजकीय महिला कालेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शरीना बनी बेस्ट एथलीट


22वीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

करने वाली छात्राएं सम्मानित

हिसार, 15 अक्टूबर (हि.स.)। राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय

22वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह

के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली

छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शरीना ने शानदार प्रदर्शन

करते हुए बेस्ट एथलीट का खिताब हासिल किया।

समापन समारोह में पर्वतारोही एवं खेल विशेषज्ञ गांव डाटा निवासी सुश्री मीनू

देवी, द सीनर्जी आईएएस अकादमी की निदेशक सुश्री मोनू चहल तथा अंतरराष्ट्रीय कराटे रेफरी

एवं जज और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी विजेता मुंदलिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप

में शिरकत की। रतिया से पहुंचे सेवानिवृत्त हिंदी शिक्षक अशोक जागरण भी कार्यक्रम में

उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सतीश सिंगला ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित

किया।

रिले रेस में शरीना, ललित, कुसुम और रवीना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया,

जबकि टीना, निशा, मौनी और कल्पना की टीम दूसरे तथा किरण, रजनी, प्रमिला और प्रवेश की

टीम तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में शरीना ने पहला, रजनी ने दूसरा और कल्पना

ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में ज्योति प्रथम, कुसुम द्वितीय और किरण तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस

थ्रो में कुसुम ने पहला, ज्योति ने दूसरा और कल्पना ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला

फेंक प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, कुसुम द्वितीय और टीना तृतीय स्थान पर रही। विभिन्न

स्पर्धाओं में छात्राओं ने खेल प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय

दिया। प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजक सचिव मोहिंदर सिंह, हेमंत, सुधीर और डॉ. राकेश

कुमार के मार्गदर्शन में आयोजन समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल समिति की सदस्य

निशा, अदिति, रोहित, डॉ. रमेश और कीर्ति वर्मा सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर डॉ. शशिकला यादव, डॉ. सत्येंद्र यादव, डॉ. हर्षा, अमित बंसल, विपिन बब्बर

सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761365 Articles

Share this story