फरीदाबाद: जयपुर से निर्मित शहीद राजा नाहर सिंह की अष्टधातु प्रतिमा की स्थापित

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद: जयपुर से निर्मित शहीद राजा नाहर सिंह की अष्टधातु प्रतिमा की स्थापित


फरीदाबाद, 11 अगस्त (हि.स.)। देश की आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद एवं बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह की 40 फीट ऊंची प्रतिमा इस क्षेत्र के लोगों को राजा नाहर सिंह की शहादत की याद दिलाएगी। राजस्थान के प्रमुख मूर्तिकारों द्वारा जयपुर में अष्टधातु से बनाई गई यह राजा नाहर सिंह की प्रतिमा शुक्रवार को बल्लभगढ़ पहुंची। राजा नाहर सिंह दशहरा मैदान में बनाए गए लगभग 20 फुट ऊंचे स्थल पर इस मूर्ति को स्थापित किया गया।

इस स्मारक निर्माण के सूत्रधार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने बताया कि अब जल्द ही राजा नाहर सिंह के इस भव्य स्मारक का कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद एक भव्य आयोजन में राजा नाहर सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकार्पण के मौके पर देश के सभी वर्गों के अग्रणी चौधरियों को आमंत्रित किया जाए। डागर ने बताया कि इस समारोह को बनाने की घोषणा उन्होंने लगभग डेढ़ साल पूर्व 9 जनवरी 2021 को राजा नाहर सिंह पार्क में की थी। जिसके पश्चात हरियाणा सरकार से स्मारक के लिए जगह की मांग की गई।

स्थानीय परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से हरियाणा सरकार ने राजा नाहर सिंह दशहरा मैदान में संस्था को इस स्मारक के लिए जमीन अलॉट की जिसके पश्चात इस पर निर्माण कार्य शुरू किया गया और आज इस 20 फुट ऊंचे स्मारक स्थल पर लगभग साढ़े 17 फीट ऊंची अष्टधातु की राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाई गई है। उनके अनुसार अगले एक माह में इस स्मारक स्थल के सौंदर्य करण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद इस स्मारक स्थल का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

उन्होंने बताया सन 1858 में दिल्ली के टाउन हाल पर राजा नाहर सिंह को सार्वजनिक फांसी दे दी गई थी। उइस मौके पर हरिचंद शास्त्री, शिवराम, अमीचंद, अवतार सारंग, मोहम्मद बिलाल, कमल गोदारा, बच्चन सिंह तेवतिया, ज्ञान सिंह चौहान, मनोज अग्रवाल, वंदना एडवोकेट, राकेश पार्षद, प्रदीप डागर, प्रहलाद तेवतिया, किशन सिंह चाहर, रविन्द्र फौजदार, मकरंद शर्मा, पटराम सूबेदार, बबलू हुडडा, दीपक चौधरी, प्रेम खट्टर, राजू गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/संजीव

Share this story