हिसार व जींद में चोरी की सात वारदातों का खुलासा, सात चोरीशुदा बाइक बरामद

WhatsApp Channel Join Now
हिसार व जींद में चोरी की सात वारदातों का खुलासा, सात चोरीशुदा बाइक बरामद


अग्रोहा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

हिसार, 31 अगस्त (हि.स.)। अग्रोहा अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी के मामले की

जांच करते हुए अग्रोहा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को

गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हिसार और जींद जिले में चोरी की गई सात बाइक बरामद की हैं। आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी की कुल सात वारदातों का खुलासा

किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हांसी क्षेत्र के गामड़ा गांव निवासी विजय के रूप

में हुई है। अग्रोहा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने साेमवार काे बताया कि 28 अगस्त को कुलेरी

निवासी दलबीर ने शिकायत दी थी कि उसकी बाइक अग्रोहा अस्पताल से चोरी हो गई है।

शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास

करते हुए आरोपी विजय को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर अग्रोहा

अस्पताल से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से गहनता

से पूछताछ की तो उसने चोरी की छह अन्य वारदातों का भी खुलासा किया।

हिसार और जींद में सात वारदातों का खुलासा

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में हिसार और जींद जिलों में बाइक चोरी

की सात वारदातों में संलिप्तता का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर इन

मामलों से संबंधित सात चोरीशुदा बाइक बरामद की हैं। इनमें थाना अग्रोहा के

दो मामले, थाना सिविल लाइन हिसार का एक मामला, थाना सिविल लाइन जींद के दो मामले, थाना

सिटी जींद का एक मामला और थाना बरवाला हिसार का एक मामला शामिल है। पुलिस अब इन सभी

मामलों में आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश

पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में एएसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार,

हेड कांस्टेबल राजपाल, एएसआई नरेंद्र, ईएचसी सुनीता व एसआई नेहरा सिंह शामिल रहे। टीम

ने तकनीकी एवं अन्य पुलिसिंग माध्यमों से जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी की पहचान की

और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने अग्रोहा थाना पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते

हुए कहा कि टीम ने सतर्कता, बेहतर समन्वय और तत्परता के साथ काम करते हुए एक बाइक चोरी के मामले को सुलझाया। पूछताछ में छह अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ और कुल सात

चोरीशुदा बाइक बरामद की गईं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसकी अन्य संभावित वारदातों

और साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story