हिसार : वर्तमान समय में आत्मरक्षा एक महत्वपूर्ण कौशल : डॉ. मोनिका

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : वर्तमान समय में आत्मरक्षा एक महत्वपूर्ण कौशल : डॉ. मोनिका


इंदिरा चक्रवर्ती सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ

हिसार, 16 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा चक्रवर्ती

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा छात्राओं के लिए दस दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण

शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के

साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है।

महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा

एक महत्वपूर्ण कौशल है, जो व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक है। इस प्रकार

के शिविरों में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ मिलकर भाग लेने से उनके बीच

की झिझक दूर होती है तथा उन्हें एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जानने का अवसर मिलता है।

शिविर की संयोजिका डॉ. संगीता चहल सिंधु ने बताया कि यह शिविर हिसार की सेल्फ

डिफेंस स्पोर्ट्स सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है । सोसायटी के संस्थापक

एवं निदेशक रोहताश कुमार प्रशिक्षण के दौरान

छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story