हिसार पुलिस ने लापता 13 वर्षीय कुनाल को सकुशल तलाशकर परिजनों से मिलवाया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार पुलिस ने लापता 13 वर्षीय कुनाल को सकुशल तलाशकर परिजनों से मिलवाया


ऑपरेशन मुस्कान के तहत चौकी एचएयू पुलिस ने दिखाई तत्परता

लेबर कॉलोनी का रहने वाला है बच्चा

हिसार, 10 नवंबर (हि.स.)। घर से लापता हुए 13 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मंगलवार काे सकुशल तलाशकर परिजनों

के हवाले कर दिया। बच्चा रविवार शाम से लापता था। उसकी तलाश में परेशान परिजनों ने

पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस की तत्परता से बच्चा मिल गया, जिसके बाद

परिवार ने राहत की सांस ली।

बच्चे की पहचान लेबर कॉलोनी निवासी प्रदीप के बेटे कुनाल उर्फ पल्लू के रूप

में हुई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर लापता बच्चों की तलाश के लिए

चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत चौकी एचएयू की टीम ने उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस

टीम ने प्रयास करते हुए बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्चे के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने हिसार पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए

आभार जताया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774867 Articles

Share this story