हिसार : युवक को पकड़ने गए पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : युवक को पकड़ने गए पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ी


महिला व बेटा गिरफ्तार,मामला दर्ज

हिसार, 22 अप्रैल (हि.स.)। हांसी जिले

के गांव कापड़ो में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस के साथ कुछ महिलाओं व युवकों ने हाथापाई

करके आरोपित को पुलिस की गाड़ी से उतारकर भगा दिया। यही नहीं, आरोपी लोग चौकी प्रभारी

की वर्दी फाड़कर उसके स्टार भी ले गए। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद ओर चार अन्य

युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित

कार्रवाई करते हुए आरोपित गौरव ओर उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में

पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

खेड़ी चोपटा चौकी प्रभारी महेंद्र

सिंह व अन्य पुलिसकर्मी एक युवक को पकड़ने के लिए मंगलवार की रात को गांव कापड़ो में

पहुंचे। उन्होंने एक घर से अवैध शराब तैयार करने का लाहन का एक ड्रम और छोटी केनी बरामद

की। इसके आरोप में गांव किछाना निवासी गौरव जो फिसले 18 वर्षों से अपने मामा के घर

गांव कापड़ो में रह रहा हैं, जब पुलिस ने उसको पकड़ कर गाड़ी में बैठाया तो तीन चार

युवक ओर महिलाएं पुलिस की गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए व उसको छोड़ने के लिए बहस करने

लगे। शोर सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस के साथ धक्का मुक्की करनी शुरू

कर दी। एक महिला गाड़ी के आगे खड़ी हो गई और कुछ युवक आरोपित को पीछे से उतार कर भगाकर

ले गए। इस दौरान चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ भी बदतमीजी की गईं और उनके साथ धक्का

मुक्की कर उनकी वर्दी फाड़ दी और स्टार भी तोड़ दिए।

इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश कुमार

ने बुधवार को बताया कि इस मामले में आरोपित गौरव ओर उसकी मां बीता उर्फ बाला को गिरफ्तार

करने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया हैं। मामले के अन्य आरोपितों

को पकड़ने के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उनको भी पकड़ लिया

जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story