हांसी में राजमार्ग पर ट्रक के नीचे घुसी स्कॉर्पियो, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

WhatsApp Channel Join Now
हांसी में राजमार्ग पर ट्रक के नीचे घुसी स्कॉर्पियो, एक युवक की मौत, दूसरा घायल


हांसी, 24 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग

स्थित रामायण टोल प्लाजा के समीप हुए सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक की मौत

हो गई। मृतक की पहचान जीता खेड़ी निवासी 54 वर्षीय रणवीर सिंह के रूप में हुई है जबकि

हादसे में कार चालक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार हिसार की ओर से आ रही एक तेज

रफ्तार स्कॉर्पियो रविवार रात अनियंत्रित होकर सड़क पर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से

में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हो गया और कार ट्रक के नीचे जाकर फंस गई।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम

मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस को बीच सड़क स्कॉर्पियो के ट्रक के नीचे फंस जाने के कारण दोनों वाहनों को हटाने

में काफी मशक्कत करनी पड़ी तथा दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।

मौके पर पहुंचे डायल 112 के इंचार्ज एएसआई रामपाल

के अनुसार, प्रारंभिक जांच में स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज होने की बात सामने आई

है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो कार में सवार दोनों युवक बीयर पी रहे थे। ट्रक चालक

के भी शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, नशे की स्थिति की पुष्टि

पुलिस जांच और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story