सोनीपत: लोकतंत्र बचाओ,भीड़ तंत्र हटाओ : प्रदीप सांगवान

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: लोकतंत्र बचाओ,भीड़ तंत्र हटाओ : प्रदीप सांगवान


सोनीपत, 22 अक्टूबर (हि.स.)। बरोदा

हलका के पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने अपने गोहाना स्थित कार्यालय पर गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग

द्वारा एसआईआर के तहत फर्जी वोटों को काटा गया और पात्र व्यक्तियों की नई वोट बनवाई

गई हैं। इसको कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट की चोरी बताकर धरने प्रदर्शन करवा रहे

हैं।

उन्होंने

कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए यह घातक है। यदि निर्णय संविधान और नियमों के अनुसार

न होकर भीड़ तंत्र के दबाव में होने लगे तो लोकतंत्र का मूल स्वरूप खतरे में पड़ सकता

है। इस तरह के भीड़ तंत्र का हमने डट कर विरोध करना है। कांग्रेस का जनाधार खत्म हो

चुका है। जनता जागरूक है, कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रदेश की नायब

सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच

रहा है। प्रदेश की नायब सरकार अपने संकल्प पत्र के 217 वायदों में से 76 वायदों को

पूरा कर चुकी है बाकी वायदों पर काम चल रहा है। सरकार से हर वर्ग खुश है। इस मौके पर

डॉ.राममेहर राठी,शीतल एडवोकेट,सरपंच टेकराम नरवाल, एडवोकेट सुरेंद्र पन्नू,रीनू मलिक,मन्नू

मलिक,सतबीर गहलावत,मनीष नरवाल आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story