पानीपत: पंचायती भूमि से बिना अनुमित पेड़ काटने पर सरपंच गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: पंचायती भूमि से बिना अनुमित पेड़ काटने पर सरपंच गिरफ्तार


पानीपत, 19 मई (हि.स.)। जिले के इसराना की ग्राम पंचायती भूमि पर खड़े कीकर और शीशम के पेड़ों को बगैर अनुमति के अवैध रूप से काटने मामले में इसराना के सरपंच राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी राजेश वर्तमान में इसराना ग्राम पंचायत का सरपंच है। इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना इसराना में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इसराना ने इसराना ग्राम पंचायत की पंचायती भूमि पर खड़े कीकर और शीशम के पेड़ों को बगैर अनुमति के अवैध रूप से काटने मामले में ग्राम पंचायत इसराना के सरपंच राजेश और ठेकेदार जितेंद्र के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया था। शिकायत के आधार पर ग्राम सचिव, ग्राम सचिव, कनिष्ठ अभियंता खंड पटवारी और अन्य द्वारा मौका मुआयना कर रिर्पोट कार्यालय में पेश की गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम पंचायत इसराना के सरपंच और ठेकेदार जितेंद्र द्वारा उक्त पंचायती भूमि से कीकर व शीशम के पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है। थाना इसराना में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इसराना की शिकायत पर धारा 303 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी राजेश को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story