हिसार : एनओसी पर हस्ताक्षर के बदले 50 हजार रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : एनओसी पर हस्ताक्षर के बदले 50 हजार रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथ गिरफ्तार


एसीबी की हांसी यूनिट ने जाल बिछाकर की कार्रवाई

चौधरीवास गांव के सरपंच अशोक कुमार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला

दर्ज

हिसार, 24 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)

की हांसी यूनिट ने जिले के गांव चौधरीवास के सरपंच अशोक कुमार को 50 हजार रुपये की

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरपंच ने गांव में स्थित शिकायतकर्ता

की दाल मिल के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पर हस्ताक्षर करने के बदले रिश्वत की मांग

की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और मामले में आरोपी

सरपंच को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार, गांव चौधरीवास में शिकायतकर्ता नवीन गर्ग

की दाल मिल है। नवीन के अनुसार दाल मिल की एनओसी पर हस्ताक्षर करने के बदले सरपंच अशोक

कुमार द्वारा 50 हजार रुपये मांग रहा है। शिकायत मिलने पर एसीबी की हांसी यूनिट ने

इंस्पेक्टर नरेन्द्र के नेतृत्व में जाल बिछाया। टीम में एएसआई हनुमान, एएसआई वीरेन्द्र,

एएसआई सुनील, हवलदार परमानंद व सिपाही अजय शामिल थे।

जैसे ही सरपंच अशोक कुमार ने शिकायतकर्ता नवीन से 50 हजार रुपये लिए तो एसीबी

की टीम ने इशारा पाते ही सरपंच अशोक कुमार को रंगे हाथ दबोच लिया। इस संबंध में राज्य

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की

धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। एसीबी की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766257 Articles

Share this story