सोनीपत: सरदार पटेल के आदर्श हमें एकता मजबूत करने का संकल्प देते हैं:महीपाल ढांडा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: सरदार पटेल के आदर्श हमें एकता मजबूत करने का संकल्प देते हैं:महीपाल ढांडा


सोनीपत: सरदार पटेल के आदर्श हमें एकता मजबूत करने का संकल्प देते हैं:महीपाल ढांडा


सोनीपत, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह

पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को सोनीपत

और गन्नौर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सोनीपत की पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम

में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, गन्नौर

में विधायक देवेंद्र कादियान ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से

राजकीय महाविद्यालय तक निकाली गई दौड़ को रवाना किया। दोनों कार्यक्रमों में हजारों

युवाओं, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का

संदेश दिया।

सोनीपत

में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और उनके

साथ दौड़ लगाकर लोगों को एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल सरदार

पटेल को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प को

दोहराने का दिन है। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक सूझबूझ से 500

से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका

निभाई थी। देश उनकी इस सेवा के लिए सदैव उनका ऋणी रहेगा।

ढांडा

ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू

ऑफ यूनिटी बनवाकर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करना

भी राष्ट्रीय एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा है। आज एक भारत, श्रेष्ठ भारत की

भावना को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, शांति और मजबूती बनाए

रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं को कौशलयुक्त और आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र

निर्माण में योगदान देना चाहिए। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य

में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारतीय संस्कृति सद्भावना, मानवता और विश्व

कल्याण का संदेश देती है, जिसे जीवन में अपनाना चाहिए।

इस अवसर

पर सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने कहा कि आज देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकता के

सूत्र में बंधा है। स्वतंत्रता के बाद रियासतों को एकजुट करने में सरदार पटेल का योगदान

ऐतिहासिक रहा। उनका जीवन युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने और देश की एकता बनाए रखने

की प्रेरणा देता रहेगा।

गन्नौर

में विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति

और नेतृत्व क्षमता से विभिन्न रियासतों को जोड़कर अखंड भारत के निर्माण में अतुलनीय

योगदान दिया। रन फॉर यूनिटी केवल दौड़ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और

सामाजिक सद्भाव के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। युवाओं को जाति, धर्म,

भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए। गन्नौर

में दौड़ से पहले प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा अपने

कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली। विद्यार्थियों और युवाओं में कार्यक्रम

को लेकर खासा उत्साह रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story