टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में रेहान का दोस्त समीर साेनीपत से हिरासत में, मां बोली बेकसूर

WhatsApp Channel Join Now
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में रेहान का दोस्त समीर साेनीपत से हिरासत में, मां बोली बेकसूर


सोनीपत, 20 अक्टूबर (हि.स.)। बॉलीवुड

अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच सोनीपत तक पहुंच गई है। पुलिस

ने मुख्य आरोपी रेहान के बचपन के दोस्त समीर को 18 अक्तूबर को हिरासत में लिया। पुलिस

टीम उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, अब तक सामने आई जानकारी के

अनुसार, फायरिंग मामले में समीर की प्रत्यक्ष भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है।

जानकारी

के अनुसार, समीर और रेहान पुराने पड़ोसी होने के साथ बचपन के दोस्त भी रहे हैं। दोनों

पहले अवैध हथियार रखने के एक मामले में जेल जा चुके हैं। इसी पुरानी जान-पहचान और मामले

से जुड़े संभावित संपर्कों के आधार पर पुलिस समीर से पूछताछ कर रही है। समीर

के हिरासत में लिए जाने के बाद उसके परिजनों ने उसे बेकसूर बताया है। बेटे का नाम वारदात में आने के बाद

रोती हुई समीर की मां मंजू ने बताया है कि समीर 11वीं कक्षा का छात्र है और नियमित

रूप से स्कूल जाता है। जेल से छूटने के बाद उसने रेहान से संपर्क नहीं रखा। दोनों पहले

साथ रहते थे, लेकिन काफी समय से अलग रह रहे थे।

मां के अनुसार, समीर की एक किडनी नहीं

है और उसका इलाज चल रहा है। वह शारीरिक रूप से भी कमजोर है। उन्होंने मामले में बेटे

का नाम आने पर चिंता जताई और कहा कि उसका फायरिंग की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। समीर

की मौसी ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जेल से आने के बाद

समीर के व्यवहार में सुधार हुआ था। वह स्कूल से लौटने के बाद घर पर ही रहता था। परिजनों

का दावा है कि समीर के पास अपना मोबाइल फोन भी नहीं है। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी

कैमरों की फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि इससे उसके घर पर रहने की जानकारी मिल सकती

है। फिलहाल

पुलिस समीर से पूछताछ कर मामले में उसकी भूमिका और रेहान से उसके संपर्कों की जांच

कर रही है। पुलिस की ओर से समीर के खिलाफ भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान

उपलब्ध नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story