अर्धसैनिक कल्याण निगम बनाएगी हरियाणा सरकार

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 02 मार्च (हि.स.)। हरियाणा में पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के पूर्व कर्मचारियों के पुनर्वास एवं आजीविका संवर्धन के लिए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण निगम बनाया जाएगा। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वीरता पुरस्कार विजेताओं को प्रदान की जाने वाली एकमुश्त नकद राशि में वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साेमवार काे विधानसभा में बजट पेश करते हुए यह घाेषणा की। उन्हाेंने कहा कि रक्षा बलों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के उन कार्मिकों के परिवारों को, जिनकी मृत्यु शारीरिक क्षति के रूप में अधिसूचित की गई है, उन्हें 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। युवाओं को वैश्विक रोजगार अवसरों से जोड़ने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सहयोग से एक विदेशी भाषा प्रशिक्षण योजना लागू की जाएगी। इसमें तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को विदेशी भाषा प्रशिक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन हेतु वित्तीय सहायता दी जाएगी। वैध रूट से विदेश में गए युवाओं की असमय मृत्यु होने पर परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक कल्याण कोष गठित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story