हिसार : स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, पीजी में रहने वालों के रिकॉर्ड की जांच

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, पीजी में रहने वालों के रिकॉर्ड की जांच


सिविल लाइन पुलिस ने विभिन्न पीजी की चेकिंग कर संचालकों को दिए सुरक्षा संबंधी

निर्देश

हिसार, 12 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था

को लेकर अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। इसी के चलते सिविल लाइन थाना प्रभारी पीएसआई

कर्मजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार काे क्षेत्र में संचालित विभिन्न पीजी आवासों की जांच

की। इस दौरान पीजी में रहने वाले लोगों के रिकॉर्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज और सुरक्षा

इंतजामों की जांच की गई।

पुलिस टीम ने सुकराना बॉयज पीजी, बालाजी पीजी तथा ब्राइट एंड डिवाइन बॉयज एंड

गर्ल्स पीजी का निरीक्षण किया।

टीम ने पीजी संचालकों से वहां रहने वाले व्यक्तियों

की जानकारी ली और आगंतुकों की आवाजाही सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संचालकों

को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की

तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने संचालकों को निर्देश दिए कि पीजी में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति

का पूरा रिकॉर्ड, स्थायी पता, मोबाइल नंबर और पहचान पत्र संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप

से रखी जाए। सभी निवासियों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन करवाने के साथ आगंतुकों की

आवाजाही का भी उचित रिकॉर्ड रखा जाए। पीजी परिसर में प्रवेश और निकास सहित महत्वपूर्ण

स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हिसार पुलिस पूरी

तरह सतर्क है। पीजी, होटल, धर्मशाला और अन्य आवासीय एवं सार्वजनिक परिसरों में रहने

वाले लोगों की सुरक्षा तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए लगातार जांच अभियान

चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story