रेवाड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Channel Join Now

रेवाड़ी, 04 नवंबर (हि.स.)। रेवाड़ी में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी मनोज के रूप में हुई है। वारदात बस स्टैंड के पास हुई, जहां बाइक लेकर पहुंचे मनोज पर गांव के ही तीन युवकों ने हमला कर दिया। इनमें से एक युवक ने मनोज के पेट में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मनोज को पहले सिविल अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मनोज बुधवार दोपहर बाइक लेकर रेवाड़ी बस स्टैंड के पास पहुंचा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक वहां आ गए। बताया जा रहा है कि उनमें से एक युवक ने मनोज के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में मनोज ने अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने मां को बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद मनोज ने गांव के ही अपने दोस्त अभिषेक को भी फोन किया। फोन पर उसने बताया कि मनिंद्र ने उसे गोली मारी है।सूचना मिलने के बाद अभिषेक मौके पर पहुंचा और घायल मनोज को उपचार के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए विराट अस्पताल रेफर कर दिया।विराट अस्पताल में मनोज का उपचार शुरू किया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। बुधवार शाम को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story