रेवाड़ी-लोहारू रेलखंड पर निर्माण कार्य के चलते छह ट्रेनों के रूट बदले

WhatsApp Channel Join Now
रेवाड़ी-लोहारू रेलखंड पर निर्माण कार्य के चलते छह ट्रेनों के रूट बदले


रेवाड़ी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। रेवाड़ी-लोहारू रेलखंड पर लोहारू-रतनगढ़ के बीच समपार फाटक संख्या 124 पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि छह ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन भी निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से रवाना होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बुधवार को बताया कि निर्माण कार्य के कारण ट्रेन संख्या 54803 सीकर-रेवाड़ी सीकर से लोहारू तक ही संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर रेवाड़ी के बजाय लोहारू से रवाना होगी। इन दोनों ट्रेनों का लोहारू-रेवाड़ी के बीच संचालन प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 54310 हिसार-दिल्ली हिसार से भिवानी-रेवाड़ी होकर दिल्ली जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54309 दिल्ली-हिसार भी रेवाड़ी-भिवानी मार्ग से संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 14714 दिल्ली सराय-सीकर रेवाड़ी-रींगस होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग से संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14709 हनुमानगढ़-जयपुर सादुलपुर-चूरू-सीकर मार्ग से चलेगी। रेलवे के अनुसार, आरओबी निर्माण के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन के समय, मार्ग और संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पर अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760621 Articles

Share this story