रेवाड़ी से खाटूधाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
रेवाड़ी से खाटूधाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन


रेवाड़ी से खाटूधाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन


नारनौल-अटेली सहित कई स्टेशनों के यात्रियों को राहत

रेवाड़ी, 19 सितंबर (हि.स.)। खाटूधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस के बीच दो दिन के लिए अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 21 और 22 सितंबर को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप संचालित होगी। इससे रेवाड़ी के अलावा कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों से खाटूधाम जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने शनिवार को बताया कि गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दोनों दिन रेवाड़ी से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09718 रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दोनों दिन दोपहर 2:55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 6:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, रेवाड़ी से रवाना होने के बाद ट्रेन सुबह 11:08 बजे कुंड, 11:23 बजे अटेली और 11:40 बजे नारनौल पहुंचेगी। इसके बाद नारनौल से 11:42 बजे रवाना होकर 11:55 बजे निजामपुर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 12:08 बजे डाबला, 12:24 बजे मावंडा, 12:36 बजे नीमकाथाना, 12:54 बजे कावंट और दोपहर 1:10 बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेगी। निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर दाे बजे रींगस पहुंचेगी।

रेलवे की ओर से यह विशेष सेवा श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। अनारक्षित ट्रेन होने के कारण यात्री सामान्य टिकट के साथ यात्रा कर सकेंगे। इससे खाटूधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Share this story