रेवाड़ी में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी

WhatsApp Channel Join Now

रेवाड़ी, 27 मार्च (हि.स.)। रेवाड़ी जिले के गढ़ी गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश यादव ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, ओमप्रकाश यादव गांव में अपने पैतृक मकान में अकेले रहते थे। उनका इकलौता बेटा भारतीय नौसेना में कार्यरत है, जिसकी वर्तमान पोस्टिंग जम्मू में बताई जा रही है। बेटा अपने परिवार को अपने साथ रखता है, जबकि ओमप्रकाश गांव में अकेले रह रहे थे। प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नाहड़ चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Share this story